EV segment में नई एंट्री – Numeros motors diplo max इलेक्ट्रिक स्कूटर एक नया अहसास 2025?

अगर आप भी एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं जो किफायती दाम, ज्यादा रेंज और दमदार फीचर्स के साथ आती हो, तो Numeros Motors ने आपके लिए नया ऑप्शन लेकर आया है|

कंपनी ने अपनी नई Diplo Max Electric Scooter लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹1,16,140 (Ex-Showroom) रखी गई है|

यह स्कूटर खासतौर पर लो-कॉस्ट कम्यूटिंग और डेली सिटी राइड्स के लिए डिज़ाइन की गई है। चलिए जानते हैं इसकी खासियतें और फीचर्स विस्तार से।

बैटरी और रेंज – 140Km की IDC Range

Diplo Max में आपको दो 1.85kWh लिथियम-आयन बैटरी देखने के लिए मिलती हैं, यानी कुल क्षमता 3.7kWh। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 140 किलोमीटर तक की IDC Range देने में कामयाब रहता है|

चार्जिंग टाइम की बात करें तो 1.2kW चार्जर से इसे सिर्फ 3-4 घंटे में पूरी तरह चार्ज कर देता है। इसका मतलब है कि यह स्कूटर न सिर्फ लॉन्ग राइड्स के लिए है बल्कि डेली ऑफिस-होम कम्यूटिंग के लिए भी एकदम सही विकल्प है|

दमदार मोटर और स्मूथ परफॉर्मेंस

Diplo Max में कंपनी ने हब-माउंटेड PMSM मोटर दिया है, जो 2.67kW पावर और 138Nm टॉर्क जनरेट करता है|इसकी टॉप स्पीड 63 Kmph है, जो सिटी राइड्स के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है|

इसमें दो राइडिंग मोड्स – Eco और Normal मोड देखने के लिए मिलते हैं, और खास बात ये है कि इसमें Reverse Mode भी मिलता है, जिससे टाइट पार्किंग या तंग जगहों पर स्कूटर को मैनेज करना आसान हो जाता है|

Diplo Max

फीचर्स और डिज़ाइन – Modern Yet Simple

Diplo Max में फुल LED लाइटिंग और डिजिटल कंसोल दिया गया है। इसमें आपको स्पीड, बैटरी स्टेटस, ओडोमीटर और रेंज जैसी बेसिक जानकारी मिल जाती है|

हालांकि इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे हाई-टेक फीचर्स नहीं दिया गया हैं, लेकिन इसका डिज़ाइन काफी सिंपल और प्रैक्टिकल रखा गया है|

दो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है और यह स्कूटर यंग राइडर्स और डेली आने जाने के लिए काफी अच्छा ऑप्शन बन सकता है|

प्रैक्टिकैलिटी और स्टोरेज

| खासकर आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, लोग ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो डेली कामों के लिए आसानी से इस्तेमाल हो सके। Numeros Motors Diplo Max इसी सोच को ध्यान में रखकर बनाया गया है|

इस स्कूटर में आपको अंडरसीट स्टोरेज मिलता है| हालांकि यह स्टोरेज बहुत बड़ा नहीं है, इसमें आप सिर्फ एक छोटा हाफ-फेस हेलमेट, दस्ताने या छोटे-छोटे सामान रख सकते हैं|

यानी अगर आप हमेशा ज्यादा सामान लेकर चलते हैं, तो यह थोड़ा लिमिटेड लग सकता है। लेकिन डेली कम्यूटर्स, ऑफिस जाने वालों या स्टूडेंट्स के लिए यह स्पेस काफी है|

इसके अलावा, कंपनी ने इसमें एक Main Power Button भी दिया है| इसका रोल बेहद प्रैक्टिकल है – मान लीजिए आपने स्कूटर लंबे समय तक पार्किंग में खड़ा किया है, तो यह बटन बैटरी की अनावश्यक खपत को रोक देता है। इस तरह से बैटरी की चार्जिंग बेवजह कम नहीं होती और जब आपको स्कूटर की जरूरत हो, तब यह आसानी से तैयार रहता है|

डिज़ाइन की बात करें तो Diplo Max को बेहद सिंपल और यूज़र-फ्रेंडली रखा गया है। स्कूटर पर चढ़ना-उतरना आसान है और इसका कॉम्पैक्ट साइज शहर की टाइट पार्किंग या ट्रैफिक वाली सड़कों पर चलाने में मददगार बनाता है|

यानी अगर आप कोई ऐसा स्कूटर चाहते हैं जो न सिर्फ चार्जिंग और रेंज में अच्छा हो बल्कि डेली लाइफ में झंझट-फ्री एक्सपीरियंस भी दे, तो Diplo Max एक प्रैक्टिकल चॉइस साबित हो सकता है|

कीमत और वैल्यू फॉर मनी

Numeros Motors Diplo Max की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,16,140 से शुरू होती है| EV Segment में यह प्राइस पॉइंट इसे काफी अट्रैक्टिव और किफायती बनाता है|

आज के टाइम में जहां EV स्कूटर्स की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, वहीं Numeros Motors ने Diplo Max को ऐसे लोगों के लिए बनाया है जो सस्ती, भरोसेमंद और अच्छी रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं|

क्यों खरीदें Numeros Motors Diplo Max?

  • 140Km IDC Range – डेली कम्यूटिंग और लॉन्ग ड्राइव दोनों के लिए परफेक्ट।
  • 3-4 घंटे में फुल चार्जिंग – टाइम सेविंग और किफायती।
  • दमदार PMSM मोटर – स्मूथ परफॉर्मेंस और अच्छा टॉर्क।
  • LED लाइटिंग और डिजिटल कंसोल – बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स।
  • Pocket-Friendly Price – सिर्फ ₹1.16 Lakh में एक बेहतरीन EV

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप EV Segment में ऐसी स्कूटर खरीदना चाहते हैं जो अच्छी रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और Pocket-Friendly Price में मिले, तो Numeros Motors Diplo Max आपके लिए सही ऑप्शन बन सकता है|

₹1.16 Lakh की शुरुआती कीमत पर यह स्कूटर मार्केट में एक Value-for-Money EV Scooter साबित होती है|

Numerous Motors Diplo Max – full overview table:

फीचरडिटेल्स
मॉडलNumeros Motors Diplo Max
बैटरी पैक2 x 1.85 kWh लिथियम-आयन (कुल 3.7 kWh)
रेंज (IDC)लगभग 140 Km (एक बार चार्ज पर)
चार्जिंग टाइम1.2 kW चार्जर से 3–4 घंटे
मोटर टाइपहब-माउंटेड PMSM मोटर
पावर आउटपुट2.67 kW
टॉर्क138 Nm
टॉप स्पीड63 Kmph
राइडिंग मोड्सEco, Normal + Reverse Mode
लाइटिंगफुल LED लाइटिंग
डिस्प्लेडिजिटल कंसोल (स्पीड, बैटरी स्टेटस, ओडोमीटर, रेंज)
स्मार्ट कनेक्टिविटीउपलब्ध नहीं
स्टोरेजअंडरसीट स्टोरेज (सिर्फ छोटा हाफ-फेस हेलमेट/ग्लव्स)
सुरक्षा फीचरMain Power Button (बैटरी बचाने के लिए)
डिज़ाइनसिंपल और प्रैक्टिकल (2 कलर ऑप्शंस)
कीमत (Ex-Showroom)₹1,16,140 से शुरू
सेगमेंटBudget-Friendly Electric Scooter
टारगेट यूज़र्सडेली कम्यूटर्स, शहर की सवारी, किफायती EV चाहने वाले

Disclaimer:

इस लेख में दी गई सभी जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों, सोशल मीडिया अपडेट्स और संबंधित रिपोर्ट्स पर आधारित है। Newstaazahai.com किसी भी आंकड़े या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है| पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि अवश्य करें। इस कंटेंट का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है|

Leave a Comment