
नई दिल्ली से बड़ी खबर आई है जहाँ Delhi CM Rekha Gupta पर Civil Lines camp office में public hearing के दौरान हमला हुआ। यह हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि दिल्ली सरकार की जनता सेवा और resolve पर सीधा वार माना जा रहा है|
आरोपी की पहचान 41 वर्षीय Sakariya Rajeshbhai Khimjibhai (Rajkot, Gujarat) के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले भी कई criminal cases दर्ज हैं|
CM Rekha Gupta ने हमले के बाद सोशल मीडिया (X) पर बयान जारी किया और कहा –
“यह हमला सिर्फ मुझ पर नहीं, बल्कि दिल्ली और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया है। लेकिन ऐसे cowardly attempts हमें रोक नहीं सकते। मैं और मजबूती से जनता की सेवा करती रहूंगी।”
Attack कैसे हुआ?
- घटना सुबह के करीब 8:15 बजे Civil Lines camp office में हुई।
- CM Rekha Gupta public hearing कर रही थीं, तभी आरोपी ने अचानक हियरिंग के दौरान हमला किया।
- ऑफिस ने बयान जारी कर करके कहा की इसे एक “well-planned conspiracy” बताया, और कहा कि यह life-threatening भी हो सकता था।
- आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और Civil Lines police station ले जाया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है:
- Sec 109 (Attempt to murder)
- Sec 132 (Assault on public servant)
- Sec 221 (Obstruction of public servant)
आरोपी कौन है और कहा से है?
आरोपी का नाम बताया जा रहा है Sakariya Rajeshbhai Khimjibhai, उम्र 41, जो राजकोट, गुजरात का रहने वाला है|
- पहले भी उस पर 5 criminal cases दर्ज रह चुके हैं, जिनमें चाकू से हमला करना भी शामिल है।
- पुलिस के अनुसार वह 2 दिन पहले दिल्ली आया था और CM Rekha Gupta के camp office और residence के पास घूमता हुआ CCTV में कैद हुआ।
- उसके मोबाइल से public hearings की वीडियोज़ भी मिली हैं, जिससे लगता है कि उसने पहले से ही प्लानिंग की थी।
उसकी माँ Bhanuben Sakariya ने मीडिया को बताया कि उनका बेटा apolitical है और केवल Supreme Court के stray dogs order के खिलाफ विरोध जताने दिल्ली आया था
Rekha Gupta का Strong Reaction
हमले के तुरंत बाद CM Rekha Gupta ने X पर लिखा (हिंदी में बयान):
आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 20, 2025
स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, परन्तु अब बेहतर महसूस कर रही हूँ। मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूँ कि…
“ऐसे हमले से हतोत्साहित होकर जनता की सेवा का संकल्प कभी नहीं टूटेगा। मैं पहले से भी ज्यादा energy और dedication के साथ आपकी सेवा करूंगी।”
उन्होंने आगे कहा:
- “Naturally, I was in shock after this attack, but अब मैं बेहतर महसूस कर रही हूं।”
- “मैं सभी well-wishers से request करती हूं कि मुझे देख करके परेशान न करें, मैं जल्दी ही जनता के बीच काम करती दिखूंगी।”
Political Angle: क्या ये हमला Political Motivation था?
पुलिस अभी इस मामले को planned conspiracy मानकर जांच कर रही है। कई लोगों का मानना है कि यह हमला political motivation से हुआ हो सकता है|
TOI के मुताबिक, Special Cell of Delhi Police भी अब इस मामले की जांच कर रही है|
Ministry of Home Affairs जल्द ही CM Rekha Gupta की security (Z category protection) की review कर सकती है|
Public Reaction & CM का Message
हमले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी निंदा की और CM की safety पर सवाल उठाए।
CM ने जनता को आश्वासन दिया:
- “Public hearings और problem-solving initiatives पहले जैसे ही जारी रहेंगे।”
- “आपका विश्वास और support ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”
- “मैं दिल से आभारी हूं आपके immense love, blessings और good wishes की।”

Bigger Picture – सुरक्षा पर सवाल
इस हमले ने कई बड़े सवाल खड़े किए हैं:
- Delhi CM की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?
- अगर आरोपी पहले से criminal record वाला था तो वह इतनी आसानी से camp office तक कैसे पहुंच गया?
- क्या यह वाकई सिर्फ stray dogs issue से जुड़ा protest था, या इसके पीछे कोई बड़ी conspiracy है?
Conclusion:
Delhi CM Rekha Gupta पर हमला केवल एक व्यक्ति पर assault नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और जनता सेवा के resolve पर सीधा प्रहार है। CM ने साफ कहा है कि ऐसे cowardly attempts से उनका हौसला नहीं टूटेगा और वह पहले से ज्यादा dedication के साथ जनता के बीच काम करती रहेंगी।
Police जांच अभी जारी है और इस case से जुड़ी हर detail आने वाले दिनों में बड़ा political मुद्दा बन सकती है|
Disclaimer:
इस लेख में दी गई सभी जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों, सोशल मीडिया अपडेट्स और संबंधित रिपोर्ट्स पर आधारित है। Newstaazahai.com किसी भी आंकड़े या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि अवश्य करें। इस कंटेंट का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है|