Elvish Yadav Firing News: पिता का बड़ा बयान, CCTV फुटेज में दिखे 3 बदमाश?

Elvish yadav

Gurgaon, 17 August 2025 – मशहूर यूट्यूबर और Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वजह उनकी कोई वीडियो नहीं है|

बल्कि उनके घर पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना है। रविवार तड़के सुबह के समय चली और करीब 25–30 राउंड गोलियां चलीं, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।

Elvish Yadav के पिता राम अवतार यादव ने इस घटना पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। और CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावर आए और गेट के बाहर खड़े होकर फायरिंग शुरू कर दी

फायरिंग के वक्त घर पर मौजूद था पूरा परिवार

राम अवतार यादव ने बताया कि जब यह घटना हुई, उस वक्त पूरा परिवार घर पर ही था और सो रहा था। अचानक गोलियों की आवाज से पूरा घर दहल गया। उन्होंने कहा – “हम सब सो रहे थे, तभी ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। बाहर देखा तो अज्ञात बदमाश गोलियां चला रहे थे।”

घर के स्टाफ ने भी इस घटना की पुष्टि की। अच्छी बात यह रही कि इस फायरिंग में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन पूरे परिवार पर इसका गहरा असर हुआ है|

CCTV फुटेज में दिखे 3 हमलावर

Elvish Yadav के पिता के मुताबिक, घर में लगे CCTV कैमरों में यह पूरा मंजर कैद हो गया। फुटेज में तीन लोग नजर आ रहे हैं –

  • दो हमलावर गेट के बाहर खड़े होकर गोलियां चला रहे थे।
  • जबकि तीसरा थोड़ी दूरी पर बाइक के पास खड़ा गोलियां चला रहा था।

फिलहाल पुलिस ने मामला को दर्ज कर लिया है और जांच जारी है| CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और आरोपियों को जल्द से जल्द सजा हो सके

कौन था निशाने पर – Elvish yadav या पूरी Family?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह हमला आखिर किसके लिए था। उस वक्त Elvish Yadav घर पर मौजूद नहीं थे। वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि हमलावरों का मकसद डर फैलाना या धमकाना हो सकता है|

Elvish yadav के पिता ने कहा – “हमें इस घटना से पहले कोई धमकी नहीं मिली थी। ना ही हमें पता है कि इसके पीछे कौन सा गैंग है। पुलिस ही इसकी सही जानकारी दे पाएगी।”

सोशल मीडिया पर चर्चा और फैंस की प्रतिक्रिया

फायरिंग की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। #ElvishYadav और #JusticeForElvish जैसे हैशटैग ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ट्रेंड करने लगे।

फैंस लगातार अपनी चिंता जताते हुए कह रहे हैं कि Elvish yadav और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए।

कई यूजर्स ने सरकार और पुलिस प्रशासन को टैग करते हुए लिखा – “Elvish सिर्फ एक YouTuber नहीं बल्कि लाखों युवाओं की आवाज हैं, उनकी सिक्योरिटी बढ़ाई जानी चाहिए।” वहीं कुछ फैंस ने इस घटना को गंभीर बताते हुए सवाल उठाए कि आखिर बदमाशों का इतना हौसला कैसे बढ़ गया कि उन्होंने खुलेआम गोलियां चला दीं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज़ और ट्वीट्स में हजारों फैंस Elvish और उनके परिवार को हिम्मत बंधाते दिखे। कुछ फैंस ने कहा कि यह मामला सिर्फ Elvish का नहीं बल्कि सिस्टम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है|

यूट्यूब और रील्स पर भी इस खबर को लेकर काफी तेजी से वीडियो वायरल हो रहा हैं, जहां लोग घटना का विश्लेषण कर रहे हैं और अपनी राय दे रहे हैं|

कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा इसी मुद्दे को लेकर हो रहे है| और लोग चाहते हैं कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त सजा दी जाए।

पुलिस की जांच और सुरक्षा बढ़ाई गई

गुरुग्राम पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और Elvish Yadav के घर की सिक्योरिटी भी मजबूत की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह किसी गैंगवार या धमकाने की साजिश हो सकती है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही Elvish Yadav को भी सुरक्षा के लिहाज से सतर्क रहने की सलाह दी गई है|

Elvish Yadav कौन हैं?

Elvish Yadav सिर्फ एक यूट्यूबर ही नहीं बल्कि Bigg Boss OTT 2 के विजेता भी रह चुके हैं। उनके पास करोड़ों फॉलोअर्स हैं और वह सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं।

Elvish yadav अपने देसी अंदाज और कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। उनके YouTube चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर हैं और वे कई बार ट्रेंडिंग में रहते हैं।

इतना बड़ा फैनबेस होने के कारण उनकी पर्सनल लाइफ और उनसे जुड़ी हर घटना सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाती है|

परिवार का डर और अगला कदम

फायरिंग के बाद Elvish Yadav का परिवार डरा हुआ है। उनके पिता ने साफ कहा – “हम चाहते हैं कि पुलिस जल्दी से जल्दी इस मामले का पर्दाफाश करे और दोषियों को सजा दिलाए।”

Elvish Yadav के फैंस भी यही मांग कर रहे हैं कि इस केस की तेजी से जांच हो और परिवार को पूरी सुरक्षा मिले।

निष्कर्ष (Conclusion)

Elvish Yadav के घर पर हुई फायरिंग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं –

  • क्या यह किसी गैंगवार का नतीजा है?
  • क्या Elvish Yadav को पहले से टारगेट किया गया था?
  • या फिर यह किसी तरह की धमकी देने की कोशिश थी?

फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है और सच सामने आने का इंतजार सबको है| लेकिन इतना तय है कि इस घटना ने Elvish yadav और उनके परिवार के साथ-साथ उनके फैंस को भी हिला कर रख दिया है|

Disclaimer:

इस लेख में दी गई सभी जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों, सोशल मीडिया अपडेट्स और संबंधित रिपोर्ट्स पर आधारित है। Newstaazahai.com किसी भी आंकड़े या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि अवश्य करें। इस कंटेंट का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है|

Leave a Comment