
Open AI का नया कदम low-Cost Open-Weight AI Models की वापसी?
AI की दुनिया में 2025 का एक बड़ा turning point साबित हो रहा है, और इसकी सबसे बड़ी वजह है Open AI का चौंकाने वाला और game-changing कदम। करीब 6 साल के लंबे इंतज़ार के बाद, OpenAI ने एक बार फिर से open-weight models की दुनिया में वापसी की है|
और इस बार पहले से भी ज़्यादा powerful, accessible और developer-friendly tools के साथतैयार किया है|
इस बार Open AI ने दो नए language models launch किए हैं जिसमे हमें gpt-oss-120B और gpt-oss-20B. ये दोनों ही models देखने को मिलते है और ना ही सिर्फ high-performance capability के साथ आते हैं, बल्कि इन्हें इस तरह से design किया गया है|
कि ये personal devices पर भी efficiently run किये जा सकते है| यही नहीं, बल्कि इन्हें पूरी तरह से fine-tuning और customization के लिए भी open रखा गया है| जो researchers, startups और independent developers के लिए एक सुनहरा मौका माना जा रहा है|
इन models का मकसद है एक ऐसा ecosystem तैयार करना जहाँ low-cost AI accessible हो हर व्यक्ति और संस्थान के लिए बिना किसी भारी computational requirement के।
Open AI का यह bold कदम यह दिखाता है कि future में AI सिर्फ कुछ बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर एक user, developer और learner के लिए equally open और usable होगा|
क्यों खास हैं ये Open-Weight Models?
इन models की सबसे बड़ी खासियत यह है| कि ये Apache 2.0 License के साथ देखने को मिलते है| यानी कोई भी developer इन models को freely download, modify और deploy आसानी से कर सकता है|
📌 gpt-oss-120B: 117 billion parameters.
📌 gpt-oss-20B: 21 billion parameters.
जहां एक तरफ 120B model को 80GB GPU की जरूरत होती है, वहीं 20B model को सिर्फ 16GB memory वाले laptop पर भी चलाया जा सकता है। यानी accessibility में बड़ा improvementमिलता है|

Technical Insights & Mixture of Experts और Grouped Multi-query Attention:
OpenAI ने अपने इन models में कुछ नए और efficient architectural features इस्तेमाल किए हैं|
Mixture-of-Experts (MoE): यह technique model को ज़्यादा efficient बनाती है, क्योंकि एक समय में सिर्फ कुछ ही parameters activate होते हैं| इससे performance भी बढ़ती है और computation cost भी घटती है|
Grouped Multi-Query Attention और Memory efficiency को improve करने के लिए Open AI ने यह method use किया है, जो Deepseek V2 की techniques से थोड़ी अलग है|
सुरक्षा पहले मज़बूत फ़ाइन-ट्यूनिंग और रेड टीमिंग चुनौती!
Open AI ने safety को लेकर कोई compromise नहीं किया है। उन्होंने इन models को adversarial fine-tuning से गुजारा, और खासकर biology और cybersecurity जैसे domains पर। Company ने attackers जैसे misuse scenarios को simulate किया है|
और models को test किया कि क्या वे गलत जानकारी देने से इनकार कर पाते हैं या फिर नहीं। Result: Open AI के Preparedness Framework के अनुसार models में misuse का high risk नहीं पाया गया।
इसके अलावा, Open AI ने एक $500,000 Red Teaming Challenge भी announce किया है जिससे global community safety loopholes identify कर सके|

Performance Benchmark: Frontier Models से मुकाबला!
- gpt-oss-120B ने Open AI के ही advanced model o4-mini को reasoning, coding और tool calling tasks में match किया
- gpt-oss-20B ने o3-mini को competition mathematics और health queries में outperform किया
Training Data Transparency: Middle Ground Approach:
Open AI ने training dataset के बारे में ज्यादा disclosure नहीं किया है, लेकिन इतना बताया गया कि data English text-based है और harmful topics जैसे Chemical, Biological, Radiological and Nuclear (CBRN) data को exclude कटे है|
Industry में copyright concerns के चलते companies पूरी training data rarely disclose करती हैं। इसलिए Open AI ने सिर्फ weights public किए हैं|
जिससे developers model को fine-tune तो कर सकते हैं, लेकिन नए data पर retrain करने की ज़रूरत नहीं पड़ती|
क्या ये Models truly open हैं?
ये models open-source नहीं बल्कि open-weight हैं। यानी:
- Source code fully open नहीं है
- लेकिन model weights available हैं
- Developers इन्हें modify और fine-tune कर सकते हैं
- Training data और full architecture अब भी पूरी तरह disclosed नहीं हैं
Open Source Initiative (OSI) के definition के अनुसार, ये models “truly open-source” नहीं माने जाएंगे, लेकिन accessibility की दृष्टि से ये AI democratization की दिशा में एक बड़ा कदम है|
Deepseek का असर और competitive push:
OpenAI का यह strategic shift इसलिए भी जरूरी हो गया था क्योंकि DeepSeek, एक Chinese startup, ने इस साल cost-effective open-weight R1 model launch किया जिसने market में हलचल मचा दी| Open AI अब competition में पीछे नहीं रहना चाहता, और ये नए models इसी का जवाब हैं|
निष्कर्ष (Conclusion): सबके लिए AI, सबके द्वारा AI
इन नए models के ज़रिए OpenAI ने यह साबित कर दिया है कि AI सिर्फ Silicon Valley giants के लिए नहीं, बल्कि हर developer, researcher और startup के लिए है। ये models ना सिर्फ affordable हैं बल्कि flexible और customizable भी हैं।
✅ Safety ✔️
✅ Performance ✔️
✅ Accessibility ✔️
✅ Customization ✔️ये एक नया AI युग है| जहाँ open-weight models global AI ecosystem को democratize करने जा रहे हैं|
Disclaimer:
इस लेख में दी गई सभी जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों, सोशल मीडिया अपडेट्स और संबंधित रिपोर्ट्स पर आधारित है। Newstaazahai.com किसी भी आंकड़े या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि अवश्य करें। इस कंटेंट का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है|